Friday, September 27, 2024

बैठक के बाद मुस्कुराते दिखे CM नीतीश, बोले- मैंने पार्टी…

पटना। सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार ने फिर से पार्टी की कमान संभाली। मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा कि हमारे पार्टी की मीटिंग थी। मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लिया है।

नीतीश के लिए भाजपा के दरवाजे बंद

वहीं नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तंज कसते हुए कहा कि वो पहले भी 2-3 अध्यक्षों को हटा चुके हैं। अब इन्हें(ललन सिंह) भी हटा दिया। NDA में शामिल होने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा कार्यालाय से लेकर कार्यकर्ताओं तक के दरवाज़े बंद हैं। अब वो मुख्यमंत्री पद के कुछ ही दिनों के मेहमान हैं।

INDIA गठबंधन के विचारों के संयोजक नीतीश

मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि राजीव रंजन (ललन) सिंह के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि नीतीश कुमार INDIA गठबंधन के विचारों के संयोजक और विचारों के प्रधानमंत्री हैं।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news