Friday, September 20, 2024

Bihar : नालंदा में पत्नी से देह व्यपार कराता था हैवान पति, मना करने पर खौलते पानी से जलाया

पटना। लहेरी थाना क्षेत्र में क्रूरता की सारी हदें पार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर खौलता पानी डालकर उसे जला दिया। यही नहीं पीड़िता का पति पिछले छह महीने से देह व्यापार कराने के लिए उसे होटल में भी भेज रहा था।

पति ने खौलते पानी से पत्नि को जलाया

बिहार के लहेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक पति अपनी पत्नी से ना सिर्फ देह व्यापार कराता था बल्कि वह इसके लिए उसे टॉर्चर भी करता था। इतना ही नहीं वह बेरहम पति खुद ही होटल बुक करता था। जब पत्नी ने होटल में जाने से मना कर दिया तो पति ने खौलता हुआ पानी फेंक कर उसे जला दिया। पीड़ित महिला ने अपने पति पर यह गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने गर्म पानी से जलने के बाद खुद ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इस पूरे कांड का खुलासा हुआ है। बीते रविवार को यह घटना पुलिस के सामने आई है।

जबरदस्ती धंधा करवाता था पति

दरअसल महिला अपने पति के साथ पिछले 6 साल से लहेरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान पर रहती है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति उसे होटल में भेज कर देह व्यापार का धंधा करवाता था। इस धंधे से उसका पति हर दिन पांच हजार की कमाई करता था। जबकि महिला इस घिनौने धंधे से बाहर निकलना चाहती थी लेकिन पति के जबरदस्ती करने पर उसे होटल जाना पड़ता था। महिला ने आरोप लगाते बताया कि रविवार को उसके पति ने उसे होटल जाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं जाना चाहती थी। इस बात से दोनों के बीच विवाद हो गया और नाराज़ पति ने पत्नि पर गर्म पानी फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह जल गई थी। पत्नी ने बताया कि पिछले छह महीने से उसका पति उसे होटल भेज रहा था। वहीं होटल जाने से मना करने पर कई बार मारपीट करता था।

थाना प्रभारी ने बताया अलग मामला

अस्पताल में महिला की शिकायत के बाद लहेरी थाने की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इस दौरान लहेरी थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि ज़ख्मी महिला के पति को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि थाना प्रभारी का यह भी कहना है कि पीड़ित महिला पिछले पांच दिनों से बिना बताए घर पर नहीं थी जिससे पति नाराज़ हो गया था। वहीं जब रविवार को पत्नी घर आई तो इसी दौरान पति ने गुस्से में यह कदम उठाया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news