Tuesday, September 24, 2024

Bihar: पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 थानों के थानाध्यक्ष बदले

पटना। राज्य सरकार ने शनिवार को शनिवार को पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। जिले के 20 थानों के थानेदार को बदल दिया गया है जबकि 18 थानेदारों के डीएसपी के रूप में प्रमोशन मिला है। इन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसमें कई ऐसे थानेदार भी शामिल है जिनका दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। वहीं नए चेहरे को भी प्रमोशन देकर थानेदार बनाया गया है।

बदले गए थानाध्यक्ष

उत्तम कुमार को शाहपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुनपुन के थानेदार धर्मेंद्र कुमार पालीगंज के थानेदार बनाये गये हैं। अथमलगोला के थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह दीदारगंज के नये थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। कदमकुआं के थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार पाटलिपुत्र के थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। नेउरा थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी को महिला थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धनरूआ थाना के थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमारमालसलामी के नये थानाध्यक्ष बनाये गये हैं।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

मेहंदीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शास्त्रीनगर के थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। घोसवरी के थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार चौक थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। मनेर के थानाध्यक्ष राजीव रंजन बख्तियारपुर के थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। गोपालपुर के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन बाईपास के थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। रूपसपुर के थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पत्रकार नगर के थानाध्यक्ष बनाये गये हैं।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news