Tuesday, September 24, 2024

बेगूसराय: समुदाय विशेष ने धार्मिक स्थल में किया तोड़फोड़, हंगामा होने पर पहुंचे गिरिराज सिंह

पटना। बिहार के बेगूसराय के लाखो में एक मंदिर में प्रतिमा खंडित किए जाने के बाद बवाल शुरू हो गया है। घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के नजदीक की है। वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के दुकान में तोड़फोड़ की है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-31 फोरलेन पर जाम लगाया गया। इधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौके पर पहुंचे।

धार्मिक स्थल को किया अपवित्र

जानकारी के मुताबिक खातोपुर चौक के समीप 1944 से ही एक मंदिर स्थापित है। मंदिर के आसपास में विशेष समुदाय की बड़ी आबादी है। बगल में ही मुर्गा एवं मीट आदि की दुकान लगी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खास समुदाय के लोग मंदिर में बैठकर शराब पीते हैं। उसके आसपास मांसाहार का सेवन कर अवशेष परिसर में फेंककर धार्मिक स्थल को अपवित्र करते हैं।

जानिए मामला

स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने इसका कई बार विरोध भी किया लेकिन आरोपी नहीं सुधरे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीती रात खास समुदाय के लोगों ने मंदिर में बैठकर शराब पी और प्रतिमा को खंडित कर दिया। जब हिंदू पक्ष की ओर से विरोध किया गया तो उन्होंने गाली-गलौज की। मामले में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर ली गई है लेकिन उसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एनएच को जाम कर लोग गिरफ़्तारी की मांग कर रहे। आसपास की दुकाने बंद कर दी गई है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

मौके पर पहुंचे गिरिराज सिंह

लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक यातायात ठप रहेगा। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में लगी हुई है। इधर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो वो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की और आराेपी की गिरफ्तारी की मांग की।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news