Monday, September 23, 2024

अश्विनी चौबे ने विपक्षी पार्टियों की बैठक पर निशाना साधा ,बोले ‘इंडिया’ गठबंधन ठगबंधनों की साजिश’

पटना:मुंबई में गुरुवार को विपक्षी दलों की हुई तीसरी बैठक को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर दिखाई दे रही है।पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के बाद अब केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भी इस बैठक को लेकर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है।केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि, इस बैठक से कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, ये सब भ्रष्टाचारियों का जुटान है, ये लोग क्या करेंगे? ये बस अपने कुर्सी के प्यासे हैं। देश में कितने प्रधानमंत्री बनेंगे?

अश्विनी कुमार बोले, ‘अगला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे’

अश्विनी कुमार चौबे ने गठबंधन के बारे में बोलते हुए कहा कि, ये ‘इंडिया’ गठबंधन ठगबंधनों की साजिश है, ये सारे ठग हैं। देश में एक ही प्रधानमंत्री होगा, और वो देश ने तय कर लिया है। अश्विनी कुमार ने कहा कि,’ देश का अगला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे।जिन्होंने देश की सुरक्षा और विकास किया है। अश्विनी कुमार के अनुसार, नरेंद्र मोदी जैसे ही लोग देश के प्रधानमंत्री हो सकते हैं और इस बात को देश की जनता भी तय कर चुकी है। बता दें की ,विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ के नेता अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए मज़बूत खाका तैयार करने और आगे की रणनीति एवं साझा कार्यक्रम तय करने के लिए आज मुंबई में औपचारिक बैठक करेंगे।

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस भी शुक्रवार को अपना ‘लोगो’ सामने लाएगा , फिलहाल गुरुवार को इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई थी। बता दें कि, विपक्षी गठबंधन की यह तीसरी बैठक हुई थी। इसकी पहली बैठक पटना में जून में हुई थी और दूसरी बैठक बेंगलुरु में जुलाई में हुई थी,और वहीं इसे ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ यानी की ‘इंडिया’ नाम दिया गया था।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news