Saturday, September 21, 2024

बिहार के समस्तीपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग से मचा हड़कंप, दो कैदियों को मारी गोली

पटना। शनिवार यानी 26 अगस्त को समस्तीपुर कोर्ट परिसर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बेखौफ बदमाशों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए दो विचाराधीन कैदी प्रभात चौधरी और प्रभात तिवारी को गोली मार दी। बता दें कि दोनों को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।

मची अफरातफरी

वहीं गोली चलने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों कैदियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गोली चलाने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना बिहार के समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर की है। इस वारदात में कैदी प्रभात चौधरी के जांघ में जबकि दूसरे कैदी प्रभात तिवारी के हाथ में गोली लगी है।

जानिए मामला

घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आयी है उसके अनुसार दोनों कैदी शराब मामले में जेल में बंद थे। शनिवार की सुबह उनकी पेशी होनी थी। इन्हें लेकर पुलिस अदालत पहुंची ही थी कि चार की संख्या में आये बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसमें कैदी प्रभात चौधरी के जांघ में जबकि दूसरे कैदी प्रभात तिवारी के हाथ में गोली लग गयी। दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news