Monday, September 23, 2024

यूपी की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे सीएम नीतीश कुमार! कराया गया सर्वे

पटना। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी दलों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। विपक्ष INDIA नामक गठबंधन के जरिए सत्तासीन बीजेपी से मुकाबला करने के लिए तैयार है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार के बारे में ये खबर आयी है कि वो यूपी से चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को वरिष्ठ जेडीयू नेता केके त्रिपाठी ने बड़ा दावा किया। उन्होंने नीतीश कुमार को यूपी से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया।

इन सीटों से लड़े चुनाव

केके त्रिपाठी ने कहा कि नीतीश कुमार यूपी के तीन सीटों से चुनाव लड़े। जिसमें उन्होंने फूलपुर, प्रतापगढ़ और जौनपुर का नाम लिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार फूलपुर की सीट आसानी से जीत जायेंगे। नीतीश कुमार अगर यहां से चुनाव लड़ते है तो वो अगल-बगल की सीट को प्रभावित कर सकते हैं।

बीजेपी को मिलेगी चुनौती

केके त्रिपाठी ने आगे कहा कि फूलपुर लोकसभा सीट से 1962 में डॉ राम मनोहर लोहिया ने पंडित नेहरू को पराजित किया था। इंडिया गठबंधन के साथी अगर यूपी से चुनाव लड़ते हैं तो यह बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती होगी। बता दें कि जदयू ने फूलपुर से नीतीश कुमार के नाम पर सर्वे कराया है। फूलपुर ने कुर्मी समाज का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news