Thursday, September 19, 2024

पुलिस ने नहीं इसने मारी थी गोली, कटिहार हिंसा मामले में बड़ा खुलासा

पटना। 26 जुलाई को बिहार के कटिहार जिले में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों की पुलिस के साथ झड़प हो गयी। इस दौरान पुलिस ने फायरिंग कर दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार हो रहा है। लेकिन इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है।

पुलिस ने ये कहा

पुलिस की तरफ से शुक्रवार को सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि पुलिस की गोली से किसी की मौत नहीं हुई है। बल्कि उन युवकों पर गोली चलाने वाला कोई और ही था। कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखने को मिला है कि एक लड़का भीड़ में गोली चला रहा है। उस लड़के ने दो लोगों को गोली मारी है। मृतक सोनू साह और मोहम्मद नियाज को उसी लड़के ने गोली मारी है।

जानिए मामला

कटिहार एसपी ने बताया कि जिस लड़के ने दो लोगों को गोली मारी वो खुर्शीद के पास भी दिखा था। योजनाबद्ध तरीके से सबकुछ अंजाम दिया गया है। पुलिस की गोली से किसी की मौत नहीं हुई है। बता दें कि 26 जुलाई यानी बुधवार को बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोलियां चलायी थी। जिसमें दो युवक की मौत हो गयी हालांकि अब एसपी ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि पुलिस की गोली से किसी की मौत नहीं हुई है। इस घटना में 9 पुलिस कर्मी और 6 बिजली कर्मचारी भी घायल हुए हैं।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news