Thursday, September 19, 2024

विपक्षी दलों की बैठक पर बोले चिराग पासवान, अपना राज्य विकसित हुआ नहीं और चले हैं….

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पहल पर 23 जून को राजधानी पटना में विपक्षी नेताओं की महाबैठक आयोजित की गई। विपक्षी नेताओं की बैठक में 15 पार्टियों के 27 नेता शामिल हुए। बता दें कि इस बैठक में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री एवं 5 राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में करीब ढाई घंटे तक मीटिंग हुई। वहीं जमुई सांसद चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बैठक को लेकर निशाना साधा है।

जानिए चिराग ने क्या कहा

लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बैठक पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मैं चाहता हूं कि जितने भी विपक्षी दल के नेता है। सभी मिलकर सीएम नीतीश कुमार से एक सवाल जरूर पूछें कि उनके 18 वर्षों के शासनकाल के बाद भी बिहार अब तक पिछड़े राज्यों की श्रेणी में क्यों आता है? बिहार में अभी तक इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित क्यों नहीं हो पाया है?

अपना राज्य विकसित हो नहीं पा रहा

इसके अलावा नीतीश पर हमला करते हुए चिराग ने कहा कि तीन साल की डिग्री 5–6 साल में पूरा होता हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत खराब हैं। सूबे में किसानों की स्थिति बदतर हैं। जिस मुख्यमंत्री के पास अपने प्रदेश को विकसित करने की सोच नहीं हैं। वह व्यक्ति देश का नेतृत्व करने की सोच रहे हैं। यह कितना हास्यास्पद है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news