Thursday, September 19, 2024

पुलिसकर्मी ने इस वजह से पार्लर में घुसकर दुल्हन को मारी थी गोली, पुलिस ने किया खुलासा

पटना: बिहार के मुंगेर से रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जहाँ पर एक पुलिसकर्मी ने ब्यूटी पार्लर में जाकर तैयार हो रही दुल्हन को गोली मार दी थी। वहीँ अब गोली मारने का कारण भी सामने आ चुका है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि कांस्टेबल लड़की से एकतरफा प्यार करता था. हालांकि दुल्हन की हालत अब ठीक है. उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। आरोपी ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की थी.

दुल्हन को मारी थी गोली

बिहार के मुंगेर में रविवार को ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही दुल्हन को पुलिसकर्मी ने गोली मार दी थी। आरोपी ने पार्लर में घुसकर युवती पर फायरिंग की और उसके बाद खुद की भी जान लेने की कोशिश की। बता दें, इस वारदात को अंजाम देने के पीछे का सच सामने आ गया है। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कस्तूरबा वाटर चौक स्थित जावेद हबीब ब्यूटी पार्लर में दुल्हन को गोली मारने के मामले में पुलिस को छानबीन में पता चला है कि ये सब एकतरफा प्यार की वजह से हुआ था. आरोपी को पुलिस ने कोतवाली थाना इलाके के किला परिसर से गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 22 घंटे के बाद इस मामले का खुलासा कर दिया। सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार शाम को इस घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी बिहार पुलिस का जवान है जो पटना में दंगा नियंत्रण दस्ता में कार्य करता है। आरोपी का नाम अमन कुमार है और ये 2021 बैच का सिपाही है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया था वह अवैध है और मुंगेर निर्मित है। अधिकारी के मुताबिक वो लड़की से बहुत प्यार करता था।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news