Saturday, October 19, 2024

बिहार: BJP के ‘सम्राट’ पर राबड़ी देवी का जातिसूचक बयान, बोली-बनिया से मन भर गया तो अब महतो से भरना है

पटना। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को बीजेपी ने प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं लेकिन साथ में उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी।

राबड़ी देवी का जातिसूचक बयान

दरअसल भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सम्राट चौधरी को लेकर तमाम तरह की राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही है। पत्रकारों ने जब राबड़ी देवी से इस मामले में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी का मन बनिया से भर गया है, इसके लिए महतो को अब प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के इस बयान से बिहार में नया सियासी बवाल खड़ा हो गया है।

छिड़ी जाति पर चर्चा

बता दें कि बीजेपी ने जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा की तबसे बिहार में जाति पर चर्चा छिड़ गई है। राबड़ी देवी के बयान में भी वहीं जातिवाद देखी गई। बता दें कि बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं। राजनीति के जानकारों के मुताबिक सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करके बीजेपी ने बड़ा सियासी दांव खेला है। एक तरह से नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की गई है। लव-कुश वोट बैंक के बंटने से सीएम नीतीश कुमार को नुकसान होगा, जिसका असर महागठबंधन की सीटों पर पड़ेगा।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news