Monday, September 16, 2024

Results: दूध बेचने वाले की बेटी बनी विज्ञान संकाय में बिहार टॉपर, बोली- सोचा नहीं था कि …..

पटना। बिहार बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। जिसमें इंटर विज्ञान संकाय में खगड़िया की रहने वाली आयुषी नंदन टॉपर बनी हैं। खगड़िया जिला की आर लाल कॉलेज की छात्रा आयुषी को 500 में से 474 अंक मिले हैं। 94.8 प्रतिशत मार्क्स मिलने पर आयुषी बेहद खुश हैं।

मैट्रिक में लाई थी 9वीं रैंक

बता दें कि आय़ुषी खगड़िया जिला के मानसी मटिहानी की निवासी हैं। इससे पहले मैट्रिक की परीक्षा में भी 9वीं रैंक हासिल कर चुकी हैं। अपनी इस सफलता पर आयुषी का कहना है कि वो इस नंबर से बहुत खुश हैं, उन्हें पूरी उम्मीद थी कि अच्छे नंबर आएंगे लेकिन ये नहीं सोचा था कि टॉप करेगी।

दूध बेचते हैं आयुषी के पिता

मालूम हो कि आयुषी नंदन के पिता सर्वेश कुमार सुमन किसान हैं और साथ में दूध का व्यवसाय भी करते हैं। आयुषी को जैसे ही पता चला कि वह पूरे बिहार में टाॅप की हैं तो पूरे परिवार में खुशी का महौल बन गया। अपनी सफलता से बेहद खुश आयुषी आगे चलकर आईएएस बनना चाहती हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वह आठ घंटे लगातार पढ़ती थी।

मां-बाप बेटी की सफलता से गदगद

वहीं अपनी बेटी की उपलब्धि ने माता-पिता भी बहुत खुश हैं। आयुषी की मां ने बेटी को तिलक लगा कर उसकी आरती उतारी और मिठाई खिलाई। बता दें कि आयुषी ने गांव में ही रहकर पढ़ाई की है। तीन भाई बहनों में वह सबसे बड़ी है, जबकि उससे छोटे उसके दो भाई हैं। दसवीं की परीक्षा में आयुषी ने खगड़िया में टॉप किया था।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news