Friday, September 20, 2024

बिहार: नालंदा में मिट्टी के अंदर से मिली महिला की सिर कटी लाश, मची सनसनी

पटना। बिहार के नालंदा में सोमवार को एक महिला की सिर कटी लाश मिली। इसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के भुतही खंधा का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। फ़िलहाल मृतक महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

मिट्टी के अंदर दफ़न मिली सिर कटी महिला

चिकसौरा थाना के अधिकारी के मुताबिक ग्रामीण बकरी चराने भुतही खंधा में गए हुए थे। तभी उन्हें दुर्गंध महसूस हुआ, इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना थाने को दी। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो खेत की खुदाई की गई। खुदाई के उपरांत पुलिस को मिट्टी के अंदर दफ़न सिर कटी महिला का शव मिला। मृतक महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब बताई जा रही है।

दो-तीन दिन पूर्व हुई हत्या

चिकसौरा थानाध्यक्ष का कहना है कि शव देखने से मालूम पड़ता है कि महिला की हत्या दो-तीन दिन पूर्व की गई है। किसी ने महिला की हत्या करके उसके शव को भुतही खंधा में दफन कर दिया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। उसे सदर अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखा गया है। साथ ही आसपास के थाने एवं सोशल मीडिया की मदद से पुलिस अज्ञात शव की पहचान करने में जुट गई है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news