Friday, September 20, 2024

बिहार: आज पेश होगा Bihar का बजट, युवाओं को रोजगार देना होगा मुख्य लक्ष्य

पटना। वित्त वर्ष 2023-24 का बिहार बजट आज बिहार विधानसभा में पेश होगा। वित्त मंत्री विजय चौधरी वर्ष 2023-24 का बिहार बजट पेश करेंगे। नीतीश कुमार के इस कार्यकाल में महागठबंधन के साथ यह पहला बजट होगा क्योंकि 2022-23 का बजट जब पेश किया गया था तो उस वक़्त राज्य में जदयू और बीजेपी की सरकार थी। जबकि अब सूबे में महागठबंधन की सरकार है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार लोक लुभावन बजट पेश कर सकती है। खासकर युवाओं पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। महागठंधन की सरकार के बजट में रोजगार पर फोकस रहने की संभावना है।

6400 रुपए बढ़ी प्रतिव्यक्ति आय

वहीं कल राज्यपाल के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया। जिसके मुताबिक वर्ष 2020-21 में प्रति व्यक्ति जीएसडीपी के लिहाज से प्रदेश के सभी जिलों में सबसे समृद्ध जिला राजधानी पटना (1,15,239 रुपये), बेगूसराय (45,497 रुपये) और मुंगेर (42,793 रुपये) है। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि 2021-22 में आर्थिक विकास के मामले में बिहार तीसरे नम्बर पर है। जबकि राज्य में 2021-22 में प्रतिव्यक्ति आय 6400 रुपए बढ़ा है। बिहार में रोड के घनत्व में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है। वर्ष 2021-22 में बिहार ने आर्थिक विकास दर के मामले में देश को भी पीछे छोड़ दिया। देश का आर्थिक विकास दर 8.68 प्रतिशत थी तो वहीं बिहार का आर्थिक विकास दर 10.98 प्रतिशत रही।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news