Thursday, September 19, 2024

Bihar: 261885 करोड़ का बजट पेश, BPSC में 49,000, BTSC में 12000, BSSC में 29000 भर्तियां

पटना। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज सदन में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 261885 करोड़ का बजट पेश किया है। इस बार के बजट में सरकार ने युवाओं और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया है। बजट भाषण के शुरुआत में वित्त मंत्री ने बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग की।

जानिए बिहार बजट 2023 की प्रमुख घोषणाएं:

विधानसभा में Budget पेश करते हुए वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा:

  1. वर्ष 2021-22 में राज्य में राजस्व घाटा ₹1132 करोड़ से घटकर ₹422 करोड़ हुआ।
  2. जाति आधारित गणना का प्रथम चरण का काम पूरा हुआ जबकि दूसरा चरण भी समय पर पूरा हो जाएगा। इसके लिए 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  3. पिछले साल के बजट के आकार को बढ़ाते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 में बजट का आकार ₹2,61,885 करोड़ किया गया।
  4. बीपीएससी में 49,000 पद, BSSC में 29000, BTSC में 12000 पदों का होगा सृजन, 63900 पदों पर बहाली का प्रावधान।
  5. पुलिस विभाग में 75 हजार 543 पदों पर होगी बहाली।
  6. सरकारी स्कूलों में 40,506 प्रधान शिक्षकों की होगी बहाली।
  7. मदरसों को बेहतर बनाने के दिशा में खर्च होंगे 40 करोड़।
  8. महिलाओं के उत्थान के लिए नारी शक्ति योजना पर खर्च होंगे 60 करोड़ रुपये।
  9. साइकिल योजना के तहत खर्च किया जाएगा 50 करोड़ ।
  10. पूर्णिया व मुजफ्फरपुर में बनाया जाएगा खादी मॉल।
  11. राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों में 1379 छोटे स्वास्थ्य केन्द्रों का होगा निर्माण ।
  12. कजरा-पिपरैती में लगाया जाएगा सौर ऊर्जा प्लांट।
  13. नगरों में सम्राट अशोक भवन का होगा निर्माण।
  14. आश्रय स्थल और बस स्टैंड का किया जाएगा निर्माण।
  15. तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को अब गुजारे के लिए 10 हज़ार की बजाए अब मिलेंगे 25 हजार
Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news