Thursday, September 19, 2024

बिहार: सेना को हिजड़ों की फ़ौज कहने वाले सुरेंद्र यादव ने फाड़ा था महिला आरक्षण बिल, जानिये उनकी कहानी

पटना। बिहार सरकार में राजद कोटे से मंत्री सुरेंद्र यादव के आर्मी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर बिहार में सियासी बवाल मच गया है। इसे लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को कहा कि सुरेंद्र यादव को जल्द से जल्द बर्खास्त करने देना चाहिए। नित्यानंद राय ने कि सुरेंद्र यादव का बयान बेहद आपत्तिजनक है। हमारी सेना अपनी बहादुरी के लिए जानी जाती है लेकिन यह दुख की बात है कि महागठबंधन के एक मंत्री ने हमारी सेना के लिए ऐसे खेदजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसलिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद नेता सुरेंद्र यादव को जल्द बर्खास्त करे।

अग्निवीर योजना वाले जवानों की नहीं होगी शादी

गौरतलब है कि राजद नेता सुरेंद्र यादव ने गुरूवार को विवादित बयान देते हुए कहा था कि आज से साढ़े आठ साल बाद देश का नाम हिजड़ों की फौज में आएगा, क्योंकि तब पुराने लोग रिटायर हो चुके होंगे। जो साढ़े 4 साल वाले अग्निवीर योजना वाले होंगे, उनकी ट्रेनिंग ही नहीं पूरी होगी और रिटायर भी हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो भी इस विचार के साथ आया है, उसे फांसी पर लटका देना चाहिए। सुरेंद्र यादव इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने आगे बयानबाजी करते हुए कहा कि अग्निवीर जवानों की शादी भी नहीं होगी क्योंकि जब शादी के लिए लड़की वाले आएंगे तो उनके पिताजी से पूछेंगे कि आपका बेटा क्या करता है? तब वह बताएंगे कि उनका बेटा रिटायर्ड फौजी है। अब क्या कोई अपनी बेटी की शादी रिटायर्ड फौजी से करके उसकी जिंदगी बर्बाद करेगा? इसलिए ऐसे लोगों की शादी भी नहीं होने वाली है।

राजद का चरित्र हमारे देशवासियों एवं सेना के समक्ष उजागर

मंत्री सुरेंद्र यादव के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि ‘अगर हमारी सेना और उसके जवानों का इतना अपमान करने के बाद भी सुरेंद्र यादव अभी तक मंत्री पद पर हैं तो यह राजद और जदयू के राष्ट्रविरोधी चरित्र को दर्शाता है। नीतीश जी और तेजस्वी जी को यह मालूम होना चाहिए कि हमारी सेना बहादुरी और त्याग के लिए जानी जाती है। एक मंत्री द्वारा हमारे सुरक्षा बलों की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राय ने आगे कहा कि अगर नीतीश कुमार में थोड़ी भी देशभक्ति बची है तो वह सुरेंद्र यादव को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त करें। यदि तेजस्वी यादव अपने मंत्री को सेना का अपमान करने के चलते निष्कासित नहीं करते है तो राजद का चरित्र हमारे देशवासियों एवं सेना के समक्ष उजागर हो जाएगा।

जानिए कौन है राजद नेता सुरेंद्र यादव

बता दें कि सुरेंद्र यादव बेलागंज से राजद विधायक है। वो 1990 से अबतक बेलागंज, गया निर्वाचन क्षेत्र से लगातार सात बार विधानसभा के लिए निर्वाचित सदस्य है। नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में उन्हें सहकारिता मंत्रालय सौंपा गया है। वो उत्पाद शुल्क मंत्री, उद्योग मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके है। कहा जाता है कि सुरेंद्र यादव लालू एवं तेजस्वी के बेहद करीब है। इनके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक क्रिमिनल केस दर्ज है। हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश एवं दंगे से संबंधित मुक़दमे दर्ज है। जब वो जहानाबाद से सांसद थे, तब तत्कालीन उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के हाथों से महिला आरक्षण बिल फाड़कर सुर्ख़ियों में आये थे।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news