Thursday, September 19, 2024

बिहार: चंपारण के भीतिहारवा से नमन यात्रा निकालेंगे उपेंद्र कुशवाहा, 28 फरवरी से होगी शुरुआत

पटना। राष्ट्रीय लोक जनता दल( RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार में 28 फरवरी से विरासत बचाओ नमन यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा की शुरुआत चंपारण के भीतिहारवा से होगी। यात्रा दो चरणों में होगी, जिसका पहला चरण 28 फरवरी से 6 मार्च तक होगा। जिसमें कुशवाहा मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, छपरा और सीवान जाएंगे।

सीएम नीतीश कुमार की राजनीतिक दुर्दशा देखकर मन व्यथित

वहीं यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत होली के बाद 15 मार्च से होगी। जबकि यात्रा की समाप्ति 20 मार्च को पटना, नालंदा, शेखपुरा, भागलपुर, जमुई, औरंगाबाद होते हुए अरवल में जगदेव बाबू के गांव में होगा। इस दौरान कुशवाहा अलग-अलग जगहों पर सभा का आयोजन करेंगे। बुधवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपेंद्र कुशवाहा ने इस बात की जानकारी दी कि वो विरासत बचाओं नमन यात्रा निकालेंगे। मीडिया से बात करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की राजनीतिक दुर्दशा देखकर मन व्यथित हो जाता है। प्रदेश के सीएम होते हुए भी उन्हें अपने मंत्रिमंडल के साथी (तेजस्वी यादव ) के लिए किसान संवाद कार्यक्रम में ढ़ाई घंटे इंतजार करना पड़ता है।

ललन सिंह को तेजस्वी पर दिया बयान वापस क्यों लेना पड़ा

वहीं ललन सिंह को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को तेजस्वी पर दिया बयान वापस क्यों लेना पड़ा। यदि जेडीयू और आरजेडी के बीच डील नहीं हुई होती तो ललन सिंह को बयान वापस लेने की जरूरत नहीं पड़ती। डील के कारण ललन सिंह को बयान से पीछे हटना पड़ा।

सिर्फ ताजपोशी नहीं हुई है, बाकी सब हो चुका

तेजस्वी यादव द्वारा आज ये कहने पर कि उन्हें सीएम बनने की जल्दबाजी नहीं है, उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि एक तरफ आरजेडी के विधायक विजय मंडल कहते हैं कि मार्च में होली के बाद तेजस्वी की सीएम के रुप में ताजपोशी होगी। तो दूसरी तरफ तेजस्वी कहते हैं कि उन्हें जल्दबाजी नहीं है। कुशवाहा ने कहा कि सिर्फ ताजपोशी नहीं हुई है, बाकी सब हो चुका है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news