Thursday, September 19, 2024

Bihar: गोलियों की बौछार से दहला पटना: 50 राउंड फायरिंग, 2 लोगों की मौत, 8 गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना के फतुहा नदी थाना क्षेत्र के जेठली गांव में पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी होने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों का इलाज गंभीर हालत में पीएमसीएच में चल रहा हैं। इस गोलीबारी कांड में जिन दो व्यक्तियों की मौत हो हुई उनकी पहचान रौशन कुमार( 20 वर्ष) और गौतम कुमार( 22 वर्ष) के रूप में हुई है।। वहीं इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपित के घर और मैरेज हॉल में आग लगा दी। इस आगजनी में दो गाड़ियां भी जलकर राख हो गई।

आक्रोशित भीड़ ने लगाई आग

बता दें कि लोगों की भीड़ ने आक्रोशित होकर आरोपित व्यक्ति के घर में आग लगा दी। पुलिस ने घर में फंसी महिलाओं और बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। वहीं गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर पर जमकर पत्थरबाजी की। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पांच गाड़ियां फूंकी

इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई हैं। इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस के समक्ष ही मुखिया अंजू देवी, जेठ उमेश राय और उसके छोटे भाई सतीश यादव के घर, मैरेज हॉल गैस गोदाम एवं पांच गाड़ियों में आग लगा दी। इस आगजनी में बच्चा यादव की पत्नी अंजू देवी सहित अन्य महिलाएं एवं बच्चें घर में फंस गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग में फंसी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। घटना के बाद से इलाके का माहौल तनावपूर्ण स्थिति में है। पुलिस के बड़े अफसर लगातार कैंप कर रहे हैं।

8 लोग हुए गिरफ्तार

घटना को लेकर एसएपी मानवजीत ढिल्लो का कहना है कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश भी बताई जा रही है। पंचायत चुनाव के दौरान दोनों पक्षों में मनमुटाव हुआ था। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मुखिया पति बच्चा राय, बलदेव सिंह, विजय कुमार, राहुल कुमार, सतीश कुमार, आर्यन कुमार एवं अमन राज को गिरफ्तार किया है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news