Thursday, September 19, 2024

बिहार: किडनी कांड पीड़िता सुनीता की हालत बिगड़ी, लोगों को पहचानना किया बंद

पटना। मुजफ्फरपुर किडनी कांड की पीड़िता सुनीता इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती हैं। जहां देर रात 2 बजे के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। खबर आ रही है कि सुनीता ने अपने परिवार के सदस्यों को पहचानना बंद कर दिया है। वहीं उसका दम फूल रहा है, साथ ही उसके पूरे शरीर में सूनापन आ गया है। डॉक्टरों की एक टीम उसके इलाज में लगी हुई हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी अस्पताल प्रशासन से उसके हालत का पल-पल का अपडेट ले रही है।

बच्चों को नहीं पहचान पाई

दूसरी तरफ सुनीता की तबियत ज्यादा बिगड़ने की सूचना उसके परिवार वालों को दी गई। जिसके बाद उसके तीनों बच्चें अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे। लेकिन सुनीता अपने बच्चें तक को नहीं पहचान पा रही। अपनी मां की ऐसी हालत देखकर तीनों बच्चें सोनम, आकाश और अनिकेत रोने लगे। डॉक्टर से जब सुनीता के हेल्थ के बारे में पूछा गया तो वो कुछ भी बोलने से बचते दिखे।

परिवार में छाई आर्थिक तंगी

बताया जा रहा है कि सुनीता के परिवार की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई है। उसके पति अकलू राम का कहना है कि उसके घर में खाने तक को कुछ नहीं है। सुनीता के परिवार की ऐसी स्थिति देखकर सकरा के समाजसेवी प्रवीण कुमार ने उसके पति को पच्चीस सौ रुपए की आर्थिक मदद की।

बिखरा पूरा परिवार

सुनीता के पति ने राज्य सरकार से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि उसकी पत्नी के लिए किडनी की व्यवस्था की जाए। उसका पूरा परिवार बिखर गया हैं। उसके बच्चों को मां की जरूरत हैं।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news